Karnal Lok Sabha Seat से बीजेपी प्रत्याशी खट्टर के समर्थन में विजय संकल्प रैली
कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया, अब रंगभेद की राजनीति करने लगे हैं : भजन लाल शर्मा
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात कर रहे है। ऐसी ही बातें कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी भी किया करती थीं, मगर देश से कभी गरीबी हटी नहीं।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वतत्रंता सेनानियों ने खुशहाल और विकसित भारत का सपना देखा था, लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद उनके सपनों पर पानी फेर दिया और वर्षा तक देश में भ्रष्टाचार किया। उनके राज में आए दिन एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर होते रहे। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा के असंध में करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि राहुल गांधी आज गरीबी हटाने की बात कर रहे है। ऐसी ही बातें कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी भी किया करती थीं, मगर देश से कभी गरीबी हटी नहीं। वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से छुटकारा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण के आधार पर देश चलाती आ रही है। इस पार्टी ने जाति, धर्म और प्रांत के आधार पर देश को बांटने का काम किया है और इन दिनों ये लोग रंगभेद की राजनीति भी करने लगे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशवासियों को धोखा दिया है और इनके गठबंधन के साथी इनसे भी बड़े ठग है और इनका गठबंधन नहीं ठगबंधन है। केजरीवाल अन्ना हजारे का सहारा लेकर और भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर राजनीति में आए थे मगर खुद ही इसमें पूरी तरह डूब गए।
Comment List