भाजपा सदस्यता अभियान, जिलों में होगी कार्यशाला

सदस्यता कार्यशाला आयोजित की गई

भाजपा सदस्यता अभियान, जिलों में होगी कार्यशाला

अभियान के तहत 2 व 3 सितंबर तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सदस्य बनाया जाएगा। 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में अभियान की शुरुआत की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में भाजपा के सवा करोड़ सदस्य बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत सभी जिलों में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा के इस राष्ट्रय सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होगी। जिला कार्यशाला में भाजपा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय सांसद और विधायकों भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी उदयपुर एवं राजसमंद, संतोष अहलावत अलवर, ओम प्रकाश भड़ाना दौसा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच जोधपुर, बाबा बालकनाथ भरतपुर, प्रभुलाल सैनी कोटा, चुन्नीलाल गरासिया झालावाड, मोतीलाल मीणा सवाई माधोपुर और बूंदी, राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग पाली और राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत सीकर जिले में आयोजित सदस्यता अभियान की कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार को जयपुर देहात दक्षिण, नागौर, अलवर, पाली जिलों में सदस्यता कार्यशाला आयोजित की गई।

इसके बाद 27 से 29 अगस्त तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। 30 और 31 अगस्त को प्रदेश के 51,736 बूथों पर एक साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठकें होंगी। अभियान के तहत 2 व 3 सितंबर तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सदस्य बनाया जाएगा। 4 से 5 सितंबर के दौरान जिलों में अभियान की शुरुआत की जाएगी। भाजपा के प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर एक सदस्यता सहयोगी भी बनाया जाएगा। वहीं 24 अगस्त से 30 अगस्त तक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यशालाएं होगी। 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News