भाजपा डी. पुरंदेश्वरी को बना सकती है लोकसभा स्पीकर 

एक तीर से दो निशाना साधने की तैयारी में है

भाजपा डी. पुरंदेश्वरी को बना सकती है लोकसभा स्पीकर 

नायडू इसका विरोध नहीं करेंगे। अगर पुरंदेश्वरी को लोकसभा अध्यक्ष चुना जाता है तो वह इस पद को संभालने वाले आंध्र की दूसरी सांसद होंगी।

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर पद पर राजग के सहयोगी दल चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू द्वारा दावा ठोकने पर भाजपा ने भी बीच का रास्ता निकाला है। सूत्रों की मानें तो भाजपा राजमुंदरी से जीतकर आईं डी. पुरंदेश्वरी को स्पीकर बनाकर एक तीर से दो निशाना साधने की तैयारी में है। अगर भाजपा स्पीकर की कुर्सी के लिए पुरंदेश्वरी का नाम आगे करती है तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि नायडू इसका विरोध नहीं करेंगे। अगर पुरंदेश्वरी को लोकसभा अध्यक्ष चुना जाता है तो वह इस पद को संभालने वाले आंध्र की दूसरी सांसद होंगी, उनसे पहले, अमलापुरम के पूर्व सांसद गंति मोहन चंद्र बालयोगी 12वीं लोकसभा में अध्यक्ष रह चुके हैं। 

पुरंदेश्वरी टीडीपी के मुखिया एन. चंद्रबाबू नायडू की साली हैं, उनकी बहन नारा भुवनेश्वरी से चंद्रबाबू नायडू की शादी हुई है। वहीं जब चंद्रबाबू नायडू ने अपने ससुर एनटी रामा राव की सरकार का तख्तापलट किया था, तब पुरंदेश्वरी ने नायडू का साथ दिया था। डी. पुरंदेश्वरी का पूरा नाम दुग्गुबाती पुरंदेश्वरी है, वह आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और दक्षिण के कद्दावर नेता रहे एनटी रामाराव की दूसरे नंबर की बेटी हैं, शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चेन्नई से की, इसके बाद चेन्नई के साउथ इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट एंड वूमेन कॉलेज में दाखिला ले लिया। पुरंदेश्वरी धाराप्रवाह हिन्दी बोलती हैं। मीडिया उन्हें ‘दक्षिण की सुषमा स्वराज’ कहता है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश