ईरान ने लुइस अर्नोद को किया रिहा, लंब समय बाद पहुंचे फ्रांस : मैक्रों
तीन अन्य फ्रांसीसी नागरिकों को अविलंब रिहा करने का आग्रह किया
फ्रांस के बैंकिंग सलाहकार अर्नोद को सितंबर 2022 में ईरान की यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल उन्हें कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के आरोपों में पांच साल जेल की सजा सुनाई गयी थी।
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि ईरान ने फ्रांसीसी नागरिक लुइस अर्नोद को रिहा कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों में मैक्रों के हवाले से यह जानकारी दी गयी। रिपोर्टों के मुताबिक मैक्रों ने कहा कि लुईस अर्नोद रिहा हो गए हैं। ईरान में लंबे समय तक कैद रहने के बाद वह फ्रांस पहुंचेंगे।
उन्होंने अर्नोद को रिहा करने में मदद के लिए ओमान को धन्यवाद दिया और ईरान से से तीन अन्य फ्रांसीसी नागरिकों को अविलंब रिहा करने का आग्रह किया।
फ्रांस के बैंकिंग सलाहकार अर्नोद को सितंबर 2022 में ईरान की यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल उन्हें कथित तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के आरोपों में पांच साल जेल की सजा सुनाई गयी थी।
Comment List