इजरायल को हथियार आपूर्ति से वंचित करना मध्य पूर्व में लड़ाई रोकने का एकमात्र उपाय : मैक्रों 

यहां के अन्य नेताओं ने भी ऐसा ही किया है

इजरायल को हथियार आपूर्ति से वंचित करना मध्य पूर्व में लड़ाई रोकने का एकमात्र उपाय : मैक्रों 

यहां के अन्य नेताओं ने भी ऐसा ही किया है। हम सभी जानते हैं कि यही एकमात्र उपाय है जो इस लड़ाई को रोक सकता है।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मध्य पूर्व में लड़ाई रोकने का एकमात्र उपाय इजरायल को हथियार आपूर्ति से वंचित करना है, जिसका उपयोग वह गाजा और लेबनान में लड़ाई जारी रखने के लिए करता है। मैक्रों ने साइप्रस में यूरोपीय संघ के भू-मध्य सागरीय सदस्य-देशों के एक एमईडी शिखर सम्मेलन में कहा कि कि फ्रांस ने इन युद्ध क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले हथियारों के निर्यात को रोकने का आह्वान किया है।

यहां के अन्य नेताओं ने भी ऐसा ही किया है। हम सभी जानते हैं कि यही एकमात्र उपाय है जो इस लड़ाई को रोक सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब इजरायल के पूर्ण निरस्त्रीकरण से नहीं है, क्योंकि वह अभी भी सुरक्षा जोखिमों के अंतर्गत है। 

Tags: macron

Post Comment

Comment List