एक इंच भी आगे नहीं चली भाजपा की विकास की गाड़ी : कांग्रेस 

महिलाओं पर अत्याचार जारी है 

एक इंच भी आगे नहीं चली भाजपा की विकास की गाड़ी : कांग्रेस 
पानी 72 घंटे में आना जनप्रतिनिधि की बड़ी विफलता है। सड़कें टूटी हैं। कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। महिलाओं पर अत्याचार जारी है। 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस के नेता तथा अजमेर उत्तर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता ने जिले में विकास पर तंज कसते हुये कहा कि एक साल पहले विकास की गाड़ी जहां खड़ी थी, एक इंच भी आगे नहीं चली है। रलावता ने कहा कि चुनाव में बड़े-वायदे किए, लेकिन सब ढाक के तीन पात निकला। विकास के नाम पर सिर्फ घोषणायें हुईं, लेकिन विकास अवरुद्ध है। उन्होंने कहा कि पानी 72 घंटे में आना जनप्रतिनिधि की बड़ी विफलता है। सड़कें टूटी हैं। कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है। महिलाओं पर अत्याचार जारी है। 

उन्होंने अजमेर उत्तर विधायक का बिना नाम लिये कहा कि जयपुर से आकर यहां बैठकर अधिकारियों के साथ बातचीत करना और चेतावनी के बाद नोट जारी कर देना ही उनके लिये विकास की परिभाषा है। उन्होंने अजमेर नगर निगम को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा सरकार से विकास के नाम पर शहर को भ्रष्टाचार मिला है। दुकानों को सीज करना , इसका बड़ा उदाहरण है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद