प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 50 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए
अल्पसंख्यक विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव
प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एमडी चोपदार ने संगठन विस्तार के तहत 50 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। जयपुर शहर में आमिर खान शेखावाटी, जयपुर पूर्व में असलम कुरैशी और पश्चिम में सिराज अहमद खान को जिम्मेदारी मिली।
जयपुर । प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने 50 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। जारी सूची में जयपुर शहर में आमिर खान शेखावाटी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वंही जयपुर पूर्व में असलम कुरैशी और जयपुर पश्चिम में सिराज अहमद खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
चोपदार ने सभी जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सभी जिलों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका दिया है। अब जल्दी ही सभी जिलों में अल्पसंख्यक वर्ग के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Jan 2026 16:59:41
छात्रों को समझाने की कोशिश की और ट्रांसफर को सामान्य प्रक्रिया बताया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।

Comment List