युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर

पार्टी नेताओं को कानूनी सहायता प्रदान करेगा

युवा अधिवक्ताओं के साथ कांग्रेस का कानूनी अभियान तेज : 4 बड़े कार्यक्रमों की घोषणा, अजय माकन ने कहा-अधिवक्ताओं को सांसदों के साथ काम करने का मिलेगा अवसर

दोनों नेताओं ने कहा कि चौथी पहल के रूप में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन और पार्टी के विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग के अध्यक्ष अभिषेक मनु सिंघवी ने युवा अधिवक्ताओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने और सूचना के अधिकार कानून को मजबूत करने के लिये 4 नयी पहलों की घोषणा की है। कांग्रेस मुख्यालय मेंदोनों नेताओं ने इस आशय की घोषणा की है। पहली पहल कांग्रेस लीगल शोधार्थी प्रोग्राम है, जिसके तहत 10 युवा अधिवक्ताओं को 3 महीने तक सांसदों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। दूसरी पहल न्याय, नेता और नागरिक पॉडकास्ट श्रृंखला है, जिसमें वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता संवैधानिक एवं सामाजिक मुद्दों पर संवाद करेंगे। तीसरी पहल रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स के तहत हर जिले में कम से कम 5 अधिवक्ताओं का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो पार्टी नेताओं को कानूनी सहायता प्रदान करेगा।

दोनों नेताओं ने कहा कि चौथी पहल के रूप में सूचना के अधिकार कानून (आरटीआई) को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व सूचना आयुक्त, विधिवेत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल होंगे। सम्मेलन की सिफारिशों पर आधारित विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने...
बढ़ती महंगाई के बीच ट्रंप ने किया अपनी आर्थिक नीतियों का बचाव, ईंधन और ऊर्जा की कीमतों में अस्थायी वृद्धि का परिणाम बताया
मदार-पटना साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समयसारणी
विपक्षी दलों ने किया परिसीमन विधेयक का विरोध: लोकसभा सीटों में कमी होने की जताई आशंका, परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को नकारा नहीं जा सकता
परिवहन विभाग ने दी दो एटीएस को आरसी, सड़क सुरक्षा में भी बड़ा सुधार आने की उम्मीद
किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे