डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश

टिकट काउंटरों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधन का गहन जायजा

डीआरएम रवि जैन का जयपुर जंक्शन का निरीक्षण, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने जयपुर जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के डीआरएम रवि जैन ने शुक्रवार को जयपुर जंक्शन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के प्रवेश और निकास व्यवस्था, प्लेटफॉर्म पर यात्री दबाव, टिकट काउंटरों की स्थिति और सुरक्षा प्रबंधन का गहन जायजा लिया। उन्होंने पाया कि गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिससे स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

डीआरएम ने मुख्य प्रवेश द्वार से प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए नए पाथवे के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। इसका उद्देश्य भीड़ को सुव्यवस्थित करना और यात्रियों की असुविधा कम करना है। प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त रेलवे स्टाफ की तैनाती, स्पष्ट साइन बोर्ड लगाने और उद्घोषणा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क रहने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वच्छता और पेयजल जैसी सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन