मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास

मजदूरों को 15 लाख मुआवजे की मांग

मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास

जयपुर मेटल फैक्ट्री के 25 वर्षों से चल रहे आंदोलन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधायक अमीन कागजी शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए मजदूरों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।

जयपुर: जयपुर मेटल फैक्ट्री के 25 साल से चल रहे आंदोलन में रविवार को पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने मजदूरों के समर्थन में मांग उठाते हुए मजदूरों को 15-15 लाख मुआवजा देने की मांग की। 

खाचरियावास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार ने मेटल फैक्ट्री मामले में बड़ा घोटाला हुआ है। इस फेक्ट्री के कई मजदूर अपनी मांगों को पूरा होने की आस में मर गए। इस मामले में जब एनसीटीएल का फैसला होने के बाद सरकार के 2 आईएएस आए और चुपचाप एक कंपनी को इसे सुपुर्द कर दिया। 

सरकार को इस केस को सुप्रीम कोर्ट में मजदूरों के हित में चुनौती देनी चाहिए थी। सरकार चाहती तो मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए उनको इस प्रोपर्टी कीमत के हिसाब से 15-15 लाख रुपए मुआवजा दे देते। इस घोटाले में पैसा सीएमओ तक पहुंचा है। कांग्रेस इन मजदूरों की लडाई में साथ खड़ी रहेगी और सड़कों पर उनका हक मिलने तक संघर्ष करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी