उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे

अजय राय ने पार्टी मुख्यालय में यह जानकारी दी

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे

पार्टी ने  विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का निर्णय लिया है और कहां है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए वह इंडिया समूह की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेगी। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे तथा  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी मुख्यालय में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने  विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में किसी भी सीट पर उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन अब का समय अपने संगठन या पार्टी को बचाने का नहीं है, ये समय संविधान और भाईचारे की रक्षा करने का है। इसके मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। हम इंडिया समूह के उम्मीदवारों की विजय के लिए प्रयासरत रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के नेतृत्व में सभी 10 विधानसभाओं में संविधान बचाओ संकल्प सम्मलेन का आयोजन किया गया। अगर अब भाजपा को नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में संविधान, आपसी सौहार्द कमजोर हो जाएगा। यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि इन चुनावों में भाजपा को शिकस्त देनी है, ताकि आने वाले चुनावों में सकारात्मक प्रभाव हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया समूह के सभी उम्मीदवारों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।  

 

Read More कांग्रेस ने जारी की 7 प्रत्याशियों की सूची, बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी पार्टी

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
कांग्रेस के समय मेवात में साइबर क्राइम था चरम पर, हमने साइबर ठगों की तोड़ी कमर
AU Small Finance Bank: मुनाफा 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 571 करोड़ रुपए तक पहुंचा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंबल लेने पहुंचे पीसीसी मुख्यालय, संगठन ने किया जीत का दावा
RBI@90 Quiz: राजस्थान का राज्य स्तरीय राउंड के विजेता घोषित
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों ने गोविंद डोटासरा से की मुलाकात, टिकट के लिए व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे