हरियाणा चुनाव का असर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल पर होगा : गहलोत

यह परिणाम चौकाने वाले थे

हरियाणा चुनाव का असर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल पर होगा : गहलोत

हार का कुछ असर राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ता के मनोबल पर होगा। हरियाणा चुनाव में हुई गलतियों को सही करने की बात पर गहलोत ने कहा कि देश और दुनिया देख रही थी कि कांग्रेस जीत रही है। 

जयपुर। हरियाणा में कांग्रेस की हार का असर राजस्थान में उपचुनाव में पड़ने की आशंकाएं कांग्रेस को घेरे हुए हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोई पार्टी चुनाव हारती है तो हमें स्वीकारना चाहिए कि उसका असर कार्यकर्ताओं में चाहे प्रदेश हो या देश हो, उस पर थोड़ा बहुत तो फर्क पड़ता है। हार का कुछ असर राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ता के मनोबल पर होगा। हरियाणा चुनाव में हुई गलतियों को सही करने की बात पर गहलोत ने कहा कि देश और दुनिया देख रही थी कि कांग्रेस जीत रही है। 

यह परिणाम चौकाने वाले थे, इसलिए इसकी तह में जाना जरूरी है। वास्वत में क्या हुआ, हम इस मामले की गहराई में जाएंगे। भाजपा के लोग मान रहे थे की कांग्रेस जीत रही है। पहली बार हम चुनाव में देख रहे हैं कि इस प्रकार के हालात बनते हैं और परिणाम पलट जाते हैं। गहलोत ने हार के कारणों को लेकर बात करते हुए कहा कि जो पार्टी हार जाती है तो बात करते हैं कि गुट थी, ओवर कॉन्फिडेंस हो गया, जातिगत समीकरण बदल गए, लेकिन ईवीएम भी बड़ा कारण हो सकता है उसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दी है। उनके जवाब का इंतजार करने के बाद ही कुछ कह सकते हैं। गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो योजनाएं पूरे देश में लागू हो रही थी उन्हें बंद कर रहे हैं। इससे जनता को तकलीफ  हो रही। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने जर्मनी में बस कंपनी का किया दौरा, एमओयू पर किए हस्ताक्षर  भजनलाल शर्मा ने जर्मनी में बस कंपनी का किया दौरा, एमओयू पर किए हस्ताक्षर 
इस अवसर पर कंपनी की तरफ़ से एक प्रेजेंटेशन दिया गया औऱ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा भी हुई।...
3 उपचुनाव सीटों पर कांग्रेस संगठन कमजोर, बाकी जगह अंदरखाने गुट के चलते खींचतान
Rising Rajasthan Investment Summit 2024: 34 निवेशकों ने 1119.17 करोड़ का निवेश करने का किया एमओयू
मोदी सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला
इंदिरा गांधी नहर से इस बार कम मिलेगा सिंचाई का पानी, 7 जिलों में गेहूं की बुवाई पर असर
विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, दूसरी बार बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री