उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव, सक्रिय पदाधिकारियों को दिया जाएगा मौका

पदाधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए गए

उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव, सक्रिय पदाधिकारियों को दिया जाएगा मौका

कार्यकताओं की सूची तैयार करने का काम शुरू किया था। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए गए। 

जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में भी बदलाव होने वाला है। निष्क्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय को मौका देने की कवायद की जाएगी। पीसीसी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद ही संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू हो गई थी। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा के निर्देश पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने सभी जिलों के नेताओं से फीडबैक जुटाकर सक्रिय कार्यकताओं की सूची तैयार करने का काम शुरू किया था। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहे पदाधिकारियों के नाम भी चिन्हित किए गए। 

इसके बाद में उपचुनाव देखते हुए प्रक्रिया को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। अग्रिम संगठन प्रदेश कांग्रेस सेवादल और प्रदेश महिला कांग्रेस में भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। उपचुनाव के बाद संगठन में फेरबदल कर भाजपा सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों पर आक्रामक आंदोलन की रणनीति पर कांग्रेस काम करेगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News