शहरी विकास की सुस्त रफ्तार पर भजनलाल शर्मा ने जताई नाराजगी, लोगों को योजनाओं का हर हाल में मिले फायदा

शहरी विकास की सुस्त रफ्तार पर भजनलाल शर्मा ने जताई नाराजगी, लोगों को योजनाओं का हर हाल में मिले फायदा

मुख्यमंत्री सीएमओ में नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग की पहली समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शहरी विकास की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से साफ कहा कि केंद्र व राज्य की योजनाओं का योग्य लाभार्थी को हर हाल में फायदा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक योग्य आवंटियों को आवास का कब्जा क्यों नहीं दिया गया। साथ ही स्मार्ट सिटी में  केंद्र से पैसा आने के बावजूद काम पूरे क्यों नहीं हुए।

मुख्यमंत्री सीएमओ में नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग की पहली समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, दोनों विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 100 दिवसीय कार्य योजना, बजट घोषणा, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण, महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट और आमजन से जुड़े कार्यों के निस्तारण पर  चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत भी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश  मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश 
राज्य में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश को देखते हुए, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) ने सभी अधिकारियों को...
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 900 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए महंगा
जयपुर सहित कई जिलों में मानसून ने पकड़ा जोर, आज और कल भी मेहरबान रहेगा मानसून
Bureaucracy की कतार में लगकर काम की पर्ची कटवा रहे जनप्रतिनिधि: डोटासरा
जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार