02 अगस्त को रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ'

फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी

02 अगस्त को रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ'

इस फिल्म में जाह्ववी कपूर के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म उलझ, 02 अगस्त को रिलीज होगी।

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' हाल ही में रिलीज हुई थी। अब जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' रिलीज होने वाली है। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म उलझ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए जाह्ववी कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि उलझ अब 02 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही पॉपकॉर्न के साथ मिलते हैं।

फिल्म उलझ में जाह्ववी कपूर इंडियन फारेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी। इस फिल्म में जाह्ववी कपूर के साथ गुलशन देवैया, राजेश तैलंग, रोशन मैथ्यू, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

Foreign Exchange Reserves: 704.9 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर Foreign Exchange Reserves: 704.9 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर
आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 80 लाख डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
ब्रेक फेल होनेे से अनियंत्रित हुआ डंपर, महिला समेत 4 लोग की मौत, 11 गंभीर घायल
भाजपा को मिलेगा जनता का आशीर्वाद, कश्मीर में हारेंगे भ्रष्ट 
यूफोरिया 2024: फ्रेशर्स पार्टी में गर्ल्स ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रैंप वॉक पर बिखेरे जलवे
कलाकृतियों में दिखी भारतीय पारंपरिक लघु चित्रकला की झलक
जयपुर में सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबॉल का आगाज, पंजाब ने उत्तराखंड को 3-1 से हरा हासिल किए तीन अंक
बिहार में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, अन्य लापता