हर घर को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम

हर घर को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एन विजय ने बताया कि मंडल के अधिकारियों द्वारा न केवल प्रतिबंधित प्रतिबंधित एकल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग नहीं करने को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूक किया जा रहा है

जयपुर। प्लास्टिक मुक्त राजस्थान की सोच को साकार करने के क्रम में राज्य प्रदूषण नियंत्रण की ओर से किए जा रहे सार्थक प्रयासों की दिशा में अब मंडल के साथ निजी संस्थानों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी आगे आकर हर घर को प्लास्टिक केरी बैग्स से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कपड़े के थैलों का वितरण किया। साथ ही प्रतिबंधित एकल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं उपयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सदस्य सचिव एन विजय ने बताया कि मंडल के अधिकारियों द्वारा न केवल प्रतिबंधित प्रतिबंधित एकल यूज प्लास्टिक वस्तुओं का उपयोग नहीं करने को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूक किया जा रहा है बल्कि रिहायशी कॉलोनियों में घर-घर जाकर कपड़े के थैले वितरित किए जा रहे हैं। वहीं प्लास्टिक कैरी बैग उपयोग नहीं करने की अपील भी की जा रही है ताकि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण से राज्य को शीघ्र ही मुक्त किया जा सके। 

Post Comment

Comment List

Latest News