BJP ने 24 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की

सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी

BJP ने 24 राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की

लोकसभा चुनाव की भाजपा में सांगठनिक बदलाव की कवायद की शुरुआत प्रभारियों की नियुक्ति के साथ हो गई है। आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजरिए से भाजपा ने ये नियुक्तियां कीं हैं। 

नई दिल्ली। भाजपा ने 24 राज्यों में प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की शुक्रवार को घोषणा की। लेकिन इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं सह प्रभारी का नाम नहीं है। वहीं राजस्थान प्रदेश भजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोकसभा चुनाव की भाजपा में सांगठनिक बदलाव की कवायद की शुरुआत प्रभारियों की नियुक्ति के साथ हो गई है। आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के नजरिए से भाजपा ने ये नियुक्तियां कीं हैं। 

नागर को बनाया हरियाणा का सह प्रभारी 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रभारियों की नियुक्ति वाला आदेश जारी किया है। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को पूनिया के साथ हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News