हेरिटेज नगर निगम में भाजपा का मेयर बनना तय हुआ, 8 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की ज्वॉइन  

खर्रा बोले- अभी कार्यवाहक मेयर बनेगा, निर्वाचन विभाग से मेयर चुनाव की मांग करेंगे

हेरिटेज नगर निगम में भाजपा का मेयर बनना तय हुआ, 8 कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा की ज्वॉइन  

भाजपा के पास अब बहुमत से दो पार्षद ज्यादा, कुल 52 हुए, 99 पार्षदों का है अभी बोर्ड।

जयपुर। जयपुर के हेरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मेयर मुनेश गुर्जर को पट्टों की एवज में रिश्वत मामले में पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस के 8 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली है। कांग्रेस के 8 पार्षद मंगलवार को यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा के सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। कांग्रेस के इन सभी आठ पार्षदों ने भाजपा में आने का समर्थन पत्र राठौर को सौंपा है। तेजी से चले इस सियासी घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस हेरिटेज नगर निगम में अल्पमत में आ गई है। यहां कांग्रेस के 100 पार्षदों में से 53 पार्षद थे। इनमें से मुनेश गुर्जर के निलंबन और पार्षद पद से हटाए जाने के बाद अब कांग्रेस के पास केवल 44 पार्षद बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस का बोर्ड एक तरह से गिरना है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के 42 और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन पहले से ही था , 8 कांग्रेस के पार्षद आ जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पास 52 पार्षद हो गए हैं जो कि बहुमत से दो ज्यादा है। 

इन पार्षदों ने ज्वाइन की भाजपा
मनोज मुद्गल (वार्ड 35), उत्तम शर्मा (वार्ड 49), ज्योति चौहान (वार्ड 46), सुशीला देवी (वार्ड 63), अरविंद मीठी (वार्ड 71), मोहम्मद जकरिया (वार्ड 65), पारस जैन (वार्ड 80), संतोष कर (वार्ड 78)। 

कार्यवाहक की जगह सीधे स्थाई मेयर बना सकती है भाजपा 
भारतीय जनता पार्टी के पास अब 52 पार्षद का बहुमत हो जाने के बाद हेरिटेज नगर निगम में सरकार कार्यवाहक मेयर बनाने की जगह सीधे ही अपना स्थाई मेयर बनाकर बॉर्डर पर काबिज हो सकती है। आजकल में भाजपा अपने विधायकों पार्षदों और जयपुर सांसद से राजकुमारी के बाद मेयर चेहरे की घोषणा कर सकती है। वर्तमान में कुसुम यादव, कपिला कुमावत, ललित जायसवाल और बबिता तंवर के नाम मेयर पद के लिए सबसे मजबूत बताई जा रहे हैं।

अभी कार्यवाहक मेयर बनेगा, निर्वाचन विभाग से मेयर चुनाव की मांग करेंगे : झाबर सिंह खर्रा 
आठ कांग्रेस के पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद यूडीएच मिनिस्टर झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद अब खाली पद पर तुरंत कार्यवाहक मेयर बनाया जाएगा, इसके बाद निर्वाचन विभाग से मेयर चुनाव की मांग की जाएगी। तब तक भारतीय जनता पार्टी का योग्य चेहरा कार्यवाहक मेयर का पद संभालेगा। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश नेतृत्व तय करेगा की किस मेयर बनाया जाए।

Read More  एयरपोर्ट पर दी धमाके की धमकी

Post Comment

Comment List

Latest News