चुनाव के समय नियुक्ति वाले पदाधिकारियों को फील्ड में उतारेगी कांग्रेस

बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों का किया जाएगा प्रमोशन

चुनाव के समय नियुक्ति वाले पदाधिकारियों को फील्ड में उतारेगी कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनावों के समय नियुक्ति वाले पीसीसी पदाधिकारियों को पीसीसी मुख्य कार्यकारिणी में मर्ज करने की तैयारी चल रही है

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में विधानसभा चुनावों के समय नियुक्ति वाले पीसीसी पदाधिकारियों को पीसीसी मुख्य कार्यकारिणी में मर्ज करने की तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनाव के समय इन नियुक्तियों को एआईसीसी ने मंजूरी नहीं दी थी। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की 16 और 17 दिसम्बर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। पहले दिन 16 को पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के समय हुई नियुक्तियों के करीब 104 पदाधिकारियों की बैठक होगी। अगले दिन करीब 150 पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें अधिकांश वो पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के लेटरपैड पर नियुक्ति मिली थी।

चुनावी समय में हुई नियुक्तियों को एआईसीसी संगठन महासचिव से अनुमति लेना जरूरी होता है और इन नियुक्तियों को मंजूरी नहीं मिली थी, लिहाजा पीसीसी के आधिकारिक रिकॉर्ड में इनके नाम दर्ज नहीं है। बाद में बने इन पदाधिकारियों में बड़ी संख्या में सक्रिय कांग्रेसजन शामिल है। अब पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा इन सभी पदाधिकारियों को पीसीसी की अधिकृत कार्यकारिणी में मर्ज करने की तैयारी में जुटे हैं। इससे पहले इन पदाधिकारियों को संभाग प्रभारी और जिला प्रभारी बनाकर 3 महीने फील्ड में पार्टी गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जाएगी और बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों का प्रमोशन किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान