पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी चेन्नई

चेन्नई ने अभी तक सात में से दो मैच जीत पाई है।

पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी चेन्नई

पंजाब किंग्स सात में से तीन मैच जीत अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

मुंबई। पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से एक बार फिर करिश्मे पर उम्मीदें लगाए चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) आईपीएल के मैच में जब सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेगी तो उसे कई मोर्चो पर अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। चेन्नई ने अभी तक सात में से दो मैच जीत पाई है।


वही उसकी प्रतिद्वंद्वी पंजाब किंग्स सात में से तीन मैच जीत अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, और चेन्नई उसके बाद नौवें स्थान पर है। गत चैंपियन चेन्नई इस सत्र में किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। वह उस तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाई, जिसके लिए उसे जाना जाता है और कप्तान रवींद्र जडेजा मोर्चे से अगुआई करने में नाकाम रहे हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस पर तीन विकेट से मिली शानदार जीत और उसमें धोनी के करिश्मे ने चेन्नई के लिए टानिक का काम किया होगा।धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है। आखिरी ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाकर उन्होंने टीम को चमत्कारिक जीत दिलाई। चेन्नई की कमजोर कड़ी उसकी गेंदबाजी रही है, लेकिन मुंबई के खिलाफ उसके गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। वहीं इंडीज के ड्वेन ब्रावो ने भी अपनी उपयोगिता साबित की। कप्तान जडेजा बल्ले या गेंद किसी से भी प्रभावित नहीं कर सके हैं।

 टीम को दीपक चाहर और एडम मिल्ने की कमी खल रही है, हालांकि श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्ष्णा ने अच्छी गेंदबाजी की है। युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ गुजरात टाइटंस के खिलाफ 73 रन को छोड़कर अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। आलराउंडर मोइन अली और शिवम दुबे को भी अधिक जिम्मेदारी से खेलना होगा क्योंकि एक और हार उन्हें आगे की दौड़ से बाहर कर सकती है।


दूसरी तरफ पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स ने नौ विकेट से हराया। पंजाब के बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टान और शाह रुख खान लगातार अच्छी पारियां नहीं खेल पाए हैं, जबकि जानी बेयरस्टो को चार मौके मिले और वह चारों में नाकाम रहे। गेंदबाजी में पंजाब के पास कैगिसो रबादा हैं, जबकि अर्शदीप सिंह भी फार्म में हैं। वैभव अरोड़ा को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तेज गेंदबाज आलराउंडर ओडियन स्मिथ की भूमिका अहम है, लेकिन वह चिर परिचित अंदाज में खेल नहीं पा रहे हैं।

आईपीएल अंक तालिका
टीम   मैच    जीते    हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     7    6    1    12    +0.396
हैदराबाद    7    5    2    10    +0.691
राजस्थान रॉयल्स     7    5    2    10    +0.432
लखनऊ जायंट्स    5   3    10    +0.334
आरसीबी    8    5    3    10    -0.472
दिल्ली कैपिटल्स    7    3    4    6    +0.715
केकेआर    8    3    5    6    +0.080
पंजाब किंग्स    7    3    4    6   -0.562
सीएसके   7 2 5 4 -0.534
मुंबई इंडियंस    8 0 8 0 -1.000







  

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

Post Comment

Comment List

Latest News