तूफान गेमी की चपेट में चीन,  6.28 लाख लोग प्रभावित

रफ्तार से हवाएं चल रही थी

तूफान गेमी की चपेट में चीन,  6.28 लाख लोग प्रभावित

सुबह 6 बजे इसका केंद्र सनङ्क्षमग शहर यूक्सी काउंटी में स्थित था, जिसके केंद्र के पास 100.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

फूजोउ। चीन का पूर्वी हिस्सा चक्रवाती तूफान गेमी की चपेट में है और यहां फुजियान प्रांत में सुबह 6 बजे तक लगभग 6.28 लाख लोग तूफान गेमी से प्रभावित हो चुके हैं। गेमी चीन में आया इस वर्ष का तीसरा तूफान है, जिसके चलते अब तक लगभग 2.9 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। तूफान गेमी ने 118.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गुरुवार शाम को देश में अपना दूसरा लैंडफॉल किया, जो कि फुजियान शहर के शियुयू जिले में था। सुबह 6 बजे इसका केंद्र सनमिंग शहर यूक्सी काउंटी में स्थित था, जिसके केंद्र के पास 100.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

अनुमान है कि तूफान धीरे-धीरे कमजोर होते हुए लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और शुक्रवार दोपहर के आसपास जियांग्शी प्रांत तक पहुंचेगा। तूफान से प्रभावित होकर सुबह 6 बजे सुबह 6 बजे तक फुजियान के 15 काउंटी-स्तरीय क्षेत्रों में 72 टाउनशिप में 250 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई और नौ काउंटी-स्तरीय क्षेत्रों में 12 टाउनशिप में 400 से अधिक बारिश हुई। स्थानीय मौसम अधिकारियों के अनुसार, उच्चतम बारिश 512.8 मिलीमीटर तक पहुंच गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि तूफान गेमी ने पूर्वी ताइवान के यिलान काउंटी में गुरुवार आधी रात को पहली बार लैंडफॉल किया, इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई और 201 घायल हो गए।

 

Tags: Cyclone

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश