यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने दिया इस्तीफा, यूक्रेनी संसद के अध्यक्ष ने दी जानकारी

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने दिया इस्तीफा, यूक्रेनी संसद के अध्यक्ष ने दी जानकारी

यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है, इस दौरान कई राजनीतिक और रणनीतिक बदलाव दर्ज किये गये हैं। 

कीव। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यूक्रेनी संसद के अध्यक्ष रुसलान स्टेफनचुक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के वेरखोव्ना राडा (संसद) को विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा के इस्तीफे पर उनका बयान मिला है। उनके अनुरोध पर अगले पूर्ण सत्र में विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी 2022 से युद्ध जारी है। इस दौरान दोनों ही देशों में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। साथ ही, कई राजनीतिक और रणनीतिक बदलाव दर्ज किये गये हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News