टी-20 विश्वकप खिताब को लेकर हैं आश्वस्त 

अंकों के आधार पर टीमें सेमी फाइनल में प्रवेश करेंगी 

टी-20 विश्वकप खिताब को लेकर हैं आश्वस्त 

भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निकी प्रसाद ने कहा कि मलेशिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप 2025 में हम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

कुआलालंपुर। भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान निकी प्रसाद ने कहा कि मलेशिया में होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20  विश्वकप 2025 में हम शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। निकी ने कुआलालंपुर के प्रतिष्ठित पेट्रोनास टि्वन टावर्स में कैप्टन्स डे पर 16 अन्य टीमों के कप्तानों के साथ ट्रॉफी  के साथ फोटो खिंचवाए जाने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी को देखते हुए मैं अपने साथियों के साथ  2023 में भारतीय टीम द्वारा जीती गई ट्रॉफी को इस बार फिर से पाने के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने  कहा कि कैप्टन्स डे पर आना और अन्य 15 कप्तानों से मिलना एक शानदार अनुभव  था, और कुआलालंपुर में टावरों के सामने ऐसा करना इसे और भी खास बनाता है। इस दौरान टूर्नामेंट में पदार्पण करने जा रहे समाओ की टीम की  कप्तान एवेटिया फेटू मापू ने इस विस्मयकारी क्षण और ऐतिहासिक आयोजन का  हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की। मापू ने कहा कि यह एक अच्छी  मुलाकात थी, अन्य लड़कियों से मिलना अविश्वसनीय रहा। मेरा दबाव थोड़ा कम  हुआ।

उन्होंने कहा कि यह अनुभव अच्छा था। यह 18 जनवरी को  शुरू होने वाले ग्रुप स्टेज मैचों से पहले सभी 16 कप्तानों के लिए एक जगह  पर एकत्रित होने का एकमात्र अवसर था। टूर्नामेंट में 41 मैच  खेले जाएंगे। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में  जाएंगी। ग्रुप मैचों से प्राप्त अंकों के आधार पर टीमें सेमी फाइनल में  प्रवेश करेंगी। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना