कैलिफोर्निया : 40 हजार एकड़ में फैली आग से 10 हजार इमारतें जली, आग बुझाने के लिए कम पड़ा पानी

लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए

कैलिफोर्निया : 40 हजार एकड़ में फैली आग से 10 हजार इमारतें जली, आग बुझाने के लिए कम पड़ा पानी

करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शनिवार तक आग के और फैलने की चेतावनी दी है। 

लॉस एंजिलिस। बेकाबू आग के लगातार विस्तार को देखते हुए शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यहां नेशनल गार्ड्स को भी बुला लिया गया है। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में लगी आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे बड़ी आग है। पिछले 4 दिन से लगी आग लगभग 40 हजार एकड़ में फैली हुई है। इसमें से 29 हजार एकड़ का इलाका पूरी तरह जल चुका है। बचाव राहत में लगे अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे परमाणु बम गिरा हो। आग से करीब 10 हजार इमारतें तबाह हो चुकी हैं, जबकि 30 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शनिवार तक आग के और फैलने की चेतावनी दी है। 

13 लाख करोड़ का नुकसान
आग से करीब 13 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। अमेरिका में मौसम से जुड़ी सेवाएं देने वाली निजी कंपनी एक्यूवेदर के मुताबिक, इस आग की वजह से कैलिफोर्निया को कुल नुकसान करीब 135 बिलियन से 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच होगा।

10 की मौत हो चुकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में लगी आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे बड़ी आग है।

 

Read More रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं