सवा साल बाद भी चालू नहीं हुई सुभाष लाइब्रेरी

अतिक्रमण ने बिगाड़ी बाहर की सूरत

सवा साल बाद भी चालू नहीं हुई सुभाष लाइब्रेरी
केडीए ने 3.50 करोड़ रुपए से कराया था विकास व सौन्दर्यीकरण

कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर में भीमगंजमंडी स्थित सुभाष लाइब्रेरी के विकास एवं सौन्दर्यीकरण पर करोड़ों रुपए खर्च करने  और उद्घाटन के सवा साल बाद भी उसे चालू नहीं किया गया है। जिससे स्थानीय लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। वहीं इसके बंद होने से आस-पास हो रहे अतिक्रमण से इसकी सूरत बिगड़ रही है। भीमगंजमंडी थाने के पास स्थित सुभाष लाइब्रेरी बहुत पुरानी है। इसका संचालन नगर निगम द्वारा किया जाता है। यहां वाचनालय बना हुआ था। जहां लोग आकर अखबार व किताबे पढ़ा करते थे। लेकिन काफी पुरानी होने से इसका बाहरी स्वरूप बिगड़ गया था। 

3.50  करोड़ से हुआ विकास
कांग्रेस सरकार के समय में तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से  नगर विकास न्यास ने इसका विकास व सौन्दर्यीकरण कराया था। जिस पर करीब 3.50 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले सितम्बर में इसका काम पूरा होने पर उद्घाटन भी कर दिया था। हालत यह है कि उद्घाटन हुए सवा साल से अधिक का समय हो गया लेकिन अभीतक भी इसे शुरु नहीं किया गया। जिससे स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

बड़ी मुश्किल से चालू हुआ बिजली कनेक्शन
सुभाष लाइब्रेरी को चालू करवाने के लिए कुछ समय पहले नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 64 की पार्षद निशा गौतम ने महापौर मंजू मेहरा को ज्ञापन दिया था। उसके बाद महापौर ने इसका निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली थी कि लाइब्रेरी का बिजलीबिल बकाया होने से इसका कनेक् शन ही काट दिया गया। उसके बाद पार्षद निशा गौतम ने प्रयास किया। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने बिजली का  बकाया बिल जमा कराया। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से इसका बिजली कनेक् शन चालू हुआ था। 

अब अतिक्रमण की जद में
हालत यह है कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अभी तक लाइब्रेरी को चालू नहीं करने से इसके आस-पास व चारों तरफ अतिक्रमण हो रहा है। आॅटो व ठेले खड़े होने से इसके बाहर की सूरत ही बिगड़ रही है। शुरुआत में एक दो आॅटो व ठेले ही थे लेकिन अब इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 

Read More रिश्ता शर्मसार : दादा ने किया पोती का यौन शोषण, बुआ ने डाला भतीजे पर खौलता तेल

गिनती के वाचनालय उनकाभी उपयोग नहीं
नगर निगम कोटा उत्तर वार्ड 64 की पार्षद निशा गौतम ने बताया कि पहले इस लाइब्रेरी का उपयोग होता था। यहां  लोग आकर अखबाड़ पढ़ते थे। तत्कालीन मंत्री शांति धारीवाल के प्रयासों से इसका सौन्दर्यीकरण किया गया। जिससे स्टेशन से आने-जाने वालों को भी दूर से देखने पर यह सुंदर लगे। वहीं शहर मेंगिनती के वाचनालय बचे हैंउनका भी उपयोग नहीं किया जा रहा। सुभाष लाइब्रेरी को चालू किया जाए तो इसका लोगों को लाभ मिल सके। इसे चालू करवाने के लिए पूर्व में महापौर को ज्ञापन भी दिया गया था। लेकिन इसमें कुछ काम बाकी होना बताकर अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। 

Read More जंगली घास से खिलाड़ियों में जहरीले जीव जंतुओं का खौफ, स्टेडियम में अन्य सुविधाएं भी बदहाल

इनका कहना है
सुभाष लाइब्रेरी के बंद होने की जानकारी नहीं है। यदि इसका उद्घाटन हो चुका है और चालू ही करना है तो इसकी जानकारी करके शीघ्र ही  इसे चालुू किया जाएगा। जिससे स्थानीय ही नहीं  जो भी यहां आए उसे इसका लाभ मिल सकेगा।  लाइब्रेरी तो ज्ञान बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। इसे शीघ्र ही चालू कराया जाएगा। 
- अशोक त्यागी, आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर 

Read More सरकार भी नहीं खोल पाई प्रसूताओं के मौत के कारण, अब तक प्रशासन की जांच अधूरी

Post Comment

Comment List

Latest News

सत्ता में राष्ट्रवादी सरकार : प्रदेश की राष्ट्रवादी विरासत को लाएंगे वापस, अधिकारी बोले- सांस्कृतिक विरासत को देंगे बढ़ावा सत्ता में राष्ट्रवादी सरकार : प्रदेश की राष्ट्रवादी विरासत को लाएंगे वापस, अधिकारी बोले- सांस्कृतिक विरासत को देंगे बढ़ावा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की 189वीं जयंती पर उनकी विरासत को सम्मान देने का...
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस : नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में प्रतिभाओं का सम्मान
चंडीगढ़ में धधका कबाड़ी मार्केट : भीषण आग की चपेट में 30 से अधिक दुकानें, प्लास्टिक और स्पेयर पार्ट्स के कारण लिया विकराल रूप
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
कनाडा में जंगल की आग बुझाने वाला विमान क्रैश : 3 लोगों की मौत, बचाव दल ने की हादसे की पुष्टि
जेकेके में शुरू हुई ‘आओ एक्टिंग करें’ वर्कशॉप : छुपे कलाकारों को मिला मंच, रंग साधना थिएटर ग्रुप की पहल से युवाओं में अभिनय सीखने का जोश
राम मंदिर ट्रस्ट भंग कर चंदा, चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कांग्रेस