थाईलैंड में होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत

एक कमरे में आग की शुरुआत हुई

थाईलैंड में होटल में लगी आग, 3 लोगों की मौत

स्थानीय समयानुसार रात 9:21 बजे, बैंगकॉक के लोकप्रिय बैकपैकर क्षेत्र खाओ सन रोड के पास के बहुमंजिला होटल में आग लगी थी।

बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक होटल में आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गयी और सात अन्य लोग झुलस गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को यह सूचना दी। बताया जाता है कि स्थानीय समयानुसार रात 9:21 बजे, बैंगकॉक के लोकप्रिय बैकपैकर क्षेत्र खाओ सन रोड के पास के बहुमंजिला होटल में आग लगी थी।

पांचवी मंजिल के एक कमरे में आग की शुरुआत हुई, जिससे एक विदेशी महिला की जल कर मौत हो गयी। बाद में दो आग में झुलसे विदेशी पुरुषों, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था, की भी मौत हो गयी। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया,  झुलसे लोगों में से दो व्यक्ति थाईलैंड के और पांच विदेशी हैं। होटल पर जांच- पड़ताल करने के लिए बंद करने का आदेश दिए गया है और आग लगने के कारण को जानने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरु की है।  

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत