खालिस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 4 भारतीयों को कनाडा में मिली जमानत

की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं

खालिस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार सभी 4 भारतीयों को कनाडा में मिली जमानत

निज्जर की हत्या के मामले में चार भारतीय नागरिक करन बराड, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

ओटावा। कनाडा की सुप्रीम कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार भारतीयों को गुरुवार को जमानत दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक लगने के बाद सबूतों के अभाव में रिहाई का आदेश जारी किया गया। अब इस मामले की सुनवाई 11 फरवरी को कनाडा की अदालत में होगी। निज्जर की हत्या के मामले में चार भारतीय नागरिक करन बराड, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

कनाडा ने भारत पर लगाया था आरोप
खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी। यह मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार शामिल थी। इस दावे को भारत ने निराधार बताकर खारिज किया। भारत ने कनाडा से सबूतों की मांग की, जिसे अब तक कनाडाई एजेंसियां उपलब्ध नहीं करा पाई हैं। मई 2024 में रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस ने कनाडा में अलग-अलग स्थानों से चार भारतीयों को गिरफ्तार किया और हत्याकांड में उनके शामिल होने का दावा किया। हालांकि, प्रारंभिक सुनवाई के दौरान साक्ष्य प्रस्तुत करने में देरी के लिए अभियोजन पक्ष को आलोचना का सामना करना पड़ा। सीएनएन-न्यूज 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कनाडाई पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। 

चारों भारतीयों के खिलाफ नवम्बर 2024 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कनाडा की सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की थी, जिसे बाद में स्वीकार कर लिया गया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, तीन आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए पेश हुए, जबकि एक वकील के लिए पेश हुआ था।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका फाइन ग्रीनलैंड विधेयक: अमेरिकी सांसद ने ग्रीनलैंड के विलय और राज्य का दर्जा देने के लिए पेश किया विधेयक अमेरिका फाइन ग्रीनलैंड विधेयक: अमेरिकी सांसद ने ग्रीनलैंड के विलय और राज्य का दर्जा देने के लिए पेश किया विधेयक
अमेरिकी कांग्रेस में ग्रीनलैंड को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का विधेयक पेश किया गया। रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन ने...
13 और 15  को आरटीओ झालाना में लगेगा परमिट कैम्प : हीरापुरा बस स्टैंड तक आसान होगी यात्रियों की पहुंच, परमिट होंगे जारी
अमेरिका ने एक साल में रद्द किए एक लाख से अधिक वीजा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप : वर्ल्ड चैंपियन अरशान बने मिस्टर राजस्थान, जयपुर के कृष्ण प्रजापत ने जीता जूनियर मिस्टर राजस्थान खिताब
विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में
जीएसटी में कटौती के बाद यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 27 प्रतिशत बढ़ी, सालाना बिक्री का भी बना नया रिकॉर्ड
ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना