छत्तीसगढ़ में पूरी तरह विफल भाजपा सरकार, प्रदेश में रेत माफिया का बोलबाला : बघेल

व्यापारियों के घरों में घुसकर धमकाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह विफल भाजपा सरकार, प्रदेश में रेत माफिया का बोलबाला : बघेल

फर्जी नक्सली बताकर आदिवासियों को गिरफ्तार करने का मामला है, मुठभेड़ करने का मामला है। महतारी वंदन महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि 6 महीने में विष्णु देव साय नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार विफल साबित हुई है और सुशासन की बात तो छोड़े सरकार है भी या नहीं यह भी पता नहीं चल रहा है। पता चल भी रहा है, तो रिमोट से चल रहा है। बघेल ने आरोप लगाया कि 7 महीने में ही रेत माफिया, भू-माफिया, गांजा तस्कर, मानव तस्कर सबका बोलबाला पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। स्थिति यह है रायपुर में चार बार गोली चली, भिलाई में गोली चली, रायगढ़ के लोग दूसरे प्रदेश में गोली चला रहे है। इस प्रकार से प्रोटेक्शन मनी पर गोली चल रही हैं और व्यापारियों को घरों में घुसकर डराया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में दवाई का अभाव है। आदिवासियों को गिरफ्तार करने का मामला है। मुठभेड़ करने का मामला है। महतारी वंदन महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। ये विष्णुदेव साय का सुशासन है। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है। सदन से सड़क तक हमने जनता के मुद्दे को उठाया है। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News