अब स्कूलों की होगी सोशल ऑडिट, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 

राज्य स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है

अब स्कूलों की होगी सोशल ऑडिट, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी 
समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की सोशल ऑडिट किए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जयपुर। राजस्थान की सरकारी स्कूलों का अब स्कूल स्तर पर सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की सोशल ऑडिट किए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

सोशल ऑडिट प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र के आयोजन की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने की। चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूलों को अपने स्तर पर सोशल ऑडिट की जानी चाहिए, जिससे कि स्कूलों में और अधिक बदलाव किया जा सके। यह बदलाव वर्तमान दौर को ध्यान में रखते हुए किया जाना जरूरी है। एनसीईआरटी  के माध्यम से राज्य स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

Tags: audit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारत के लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता में...
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप
सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट