असर खबर का - सहरिया बस्ती पहुंचे उपखंड अधिकारी, तीन बच्चे किए चिन्हित

सहरिया क्षेत्र में कुपोषण का शिकार हो रहे बच्चे

असर खबर का - सहरिया बस्ती पहुंचे उपखंड अधिकारी,  तीन बच्चे किए चिन्हित

उनको इलाज के लिए एमटीसी वार्ड में भर्ती कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते।

राजपुर।  सहरिया क्षेत्र में कुपोषण जैसी महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कुपोषण का ग्राफ सहरिया क्षेत्र के बच्चों में बढ़ता जा रहा है। समरानिया में कुपोषण का शिकार हुआ बच्चा, एमटीसी वार्ड शाहाबाद में अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कर दिया। जैसे ही दैनिक नवज्योति में बुधवार को  सहरिया क्षेत्र में कुपोषण बीमारी की सबसे बड़ी समस्या कब होगी खत्म! शीर्षक से  खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो प्रशासन हरकत में आया और खांडा सहरोल गांव में पीएम जनमन शिविर में पहुंचे एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ उपखंड अधिकारी मुकेशचंद मीणा  सहरिया बस्ती में पहुंचे और तीन  बच्चों को चिन्हित कर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख आरिफ से इनकी जांच कर कुपोषित पाए जाने वाले बच्चे को एमटीसी वार्ड शाहाबाद में भर्ती कर इलाज करने के दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि सहरिया बस्ती में शिवानी, गायत्री व एक और बच्चा मिला था। उनके परिवार वालों से बात की। डॉ. शेख आरिफ ने बताया कि दो बच्चे कुपोषण से बाहर निकले हैं। एक कुपोषित गायत्री नाम की बच्ची मिली है। जिसको एमटीसी वार्ड में भर्ती कर दिया है। उपखंड अधिकारी मुकेशचंद मीणा ने बताया कि क्षेत्र के जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र है उनके कर्मचारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी कुपोषित बच्चे मिले। उनको इलाज के लिए एमटीसी वार्ड में भर्ती कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते।

इनका कहना है 
सहरिया बस्ती खांडा सहरोल में गया था और कुपोषण को लेकर बस्ती के लोगों से चर्चा की और कुछ बच्चे मिले थे। उनकी जांच के निर्देश ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को दिए गए। क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मी सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कुपोषण को लेकर सतर्क रहने के दिशा निर्देश दिए हैं।
- मुकेशचंद मीणा, उपखंड अधिकारी, शाहाबाद।

तीन बच्चों को चिन्हित किया गया था। जिन में से दो कुपोषण के दायरे से बाहर निकले हैं और एक बच्ची गायत्री कुपोषित पाई गई है। उसको शाहाबाद के एमटीसी वार्ड में भर्ती कर लिया है। नर्सिंग कर्मचारी को कुपोषण जैसे मामले को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है।
- डॉ. शेख आरिफ इकबाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, शाहाबाद। 

Post Comment

Comment List

Latest News