जाम्बिया में बजरी खदान ढहने से 8 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी 

श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था

जाम्बिया में बजरी खदान ढहने से 8 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी 

स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता राय हामूंगा ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह हुई, जब श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था।

लुसाका। जाम्बिया के लुसाका प्रांत के चोंगवे जिले में एक बजरी खदान ढहने से कम से कम 8 खनिकों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता राय हामूंगा ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह हुई, जब श्रमिकों ने बजरी लोड करना समाप्त कर दिया था।

उन्होंने कहा कि बचाए गए चालक ने पुलिस को सूचित किया कि घटनास्थल पर नौ से ज्यादा लोग थे। प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दल आठ शवों को निकालने में सफल रहा है जबकि अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News