पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, हादसे में सैनिकों सहित 3 लोगों की मौत

यात्री वाहन दासू इलाके से गुजर रहा थ

पाकिस्तान में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, हादसे में सैनिकों सहित 3 लोगों की मौत

उसी दौरान वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 सैनिकों सहित 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में दो सैनिकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। दासू के जिला पुलिस अधिकारी मुख्तियार अहमद ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की ओर जा रही यात्री वाहन दासू इलाके से गुजर रहा था।

उसी दौरान वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें 2 सैनिकों सहित 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि प्रांत के कुछ हिस्सों में और बारिश होने के आसार हैं, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

Tags: killed

Post Comment

Comment List

Latest News