एंटोनियो गुटेरेस ने की पाकिस्तान में हमलों की निंदा, नागरिकों के खिलाफ अस्वीकार्य

नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं

एंटोनियो गुटेरेस ने की पाकिस्तान में हमलों की निंदा, नागरिकों के खिलाफ अस्वीकार्य

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा पाकिस्तानी सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि दोषियों को सजा दी जाये।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए हमलों की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महासचिव ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 26 अगस्त को हुए हमलों की निंदा की है। महासचिव ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों के खिलाफ हमले अस्वीकार्य हैं।

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की तथा पाकिस्तानी सरकार से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि दोषियों को सजा दी जाये। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में हमलों में सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 53 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गये।


Tags: antonio

Post Comment

Comment List

Latest News