फ्रांस में एक धार्मिक स्थल पर हमले के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है

फ्रांस में एक धार्मिक स्थल पर हमले के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत ने दोनों संदिग्धों पर नस्लीय या धार्मिक आधार पर और आतंकवादी गतिविधि के संबंध में हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। 

पेरिस। दक्षिणी फ्रांसीसी हेरॉल्ट विभाग में एक धार्मिक स्थल पर हुए हमले के लिए एक संदिग्ध और उसके रिश्तेदार पर आरोप लगाया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर प्री-ट्रायल हिरासत में रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि अदालत ने दोनों संदिग्धों पर नस्लीय या धार्मिक आधार पर और आतंकवादी गतिविधि के संबंध में हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। 

मामले में एक तीसरे संदिग्ध को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन कथित तौर पर उसे न्यायिक देखरेख में रखा गया और रिहा कर दिया गया। पूछताछ के दौरान अल्जीरियाई मूल के एक संदिग्ध ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जो कुछ भी किया है। वह  फिलिस्तीन के लिए समर्थन व्यक्त करने के लि किया और उसका इरादा हत्या करने का नहीं, बल्कि इजरायली अधिकारियों को घटना पर प्रतिक्रिया करने के लिए मजबूर करने का था। इसके अलावा संदिग्ध ने पहले अपने रिश्तेदारों के साथ गाजा जाने और लड़ाई में भाग लेने की इच्छा साझा की थी और एक बंदूक भी खरीदी थी। उसने निकटतम धार्मिक स्थल के स्थानों पर शोध किया था। 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News