Hurun India Rich List: अडाणी परिवार देश में सबसे धनी, शाहरुख खान 7,300 करोड़ रुपए वेल्थ के साथ लिस्ट में शामिल

कुल संपत्ति एक साल में 95% बढ़ी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

Hurun India Rich List: अडाणी परिवार देश में सबसे धनी, शाहरुख खान 7,300 करोड़ रुपए वेल्थ के साथ लिस्ट में शामिल

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनका परिवार अंबानी परिवार को पछाड़कर देश का सबसे धनी परिवार बन गया है।

मुंबई। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और उनका परिवार अंबानी परिवार को पछाड़कर देश का सबसे धनी परिवार बन गया है। इस परिवार की कुल संपत्ति एक साल में 95% बढ़कर 11.62 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं अंबानी परिवार की संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक साल में अडाणी परिवार ने अपनी कुल संपत्ति में 5,65,503 करोड़ रुपए का इजाफा किया है।

शिव नडार तीसरे स्थान पर
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, एचसीएल के मालिक शिव नडार और उनका परिवार 3.14 लाख करोड़ रुपए और सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस पूनावाला और उनका परिवार 2.90 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।

लिस्ट में पहली बार फिल्मी हस्तियों को किया गया शामिल
शाहरुख खान 7,300 करोड़ रुपए वेल्थ के साथ पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए। शाहरुख के अलावा इस लिस्ट में 4,600 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ जूही चावला, 2,000 करोड़ रुपए की वेल्थ के साथ ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और फैमिली का 1,600 करोड़ रुपए और करण जौहर 1,400 करोड़ रुपए भी शामिल हुए हैं।

भारत में 334 अरबपति 
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 तक पहुंच गई। 13 साल पहले हुरुन लिस्ट की शुरुआत से अब तक इसमें छह गुना बढ़ोतरी हुई है। क्यूमुलेटिव वेल्थ में 46% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एवरेज वेल्थ में 25% की बढ़ोतरी हुई।

Read More झारखंड की दुश्मन रही है कांग्रेस, हम विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी : मोदी

देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट के मालिक हैं अडाणी
गौतम अडाणी की अगुआई वाला अहमदाबाद का अडाणी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है। यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट का मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है। 

Read More कांग्रेस ने की हरियाणा चुनाव के लिए 7 और उम्मीदवारों की घोषणा, 2 पर घोषणा होना बाकी 

Post Comment

Comment List

Latest News