झारखंड की दुश्मन रही है कांग्रेस, हम विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी : मोदी

लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं

झारखंड की दुश्मन रही है कांग्रेस, हम विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कमी : मोदी

लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ की जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के 3 सबसे बड़े दुश्मन हैं राजद, जेएमएम और कांग्रेस। मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन तीनों दुश्मनों से झारखंड की जनता जितना जल्दी निजात पाएगी उतना ही जल्दी उनका भला होगा। कांग्रेस हमेशा से झारखंड की दुश्मन रही है। उसे झारखंड से नफरत है। भाजपा को मौका दें। हम झारखंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। भाजपा का झारखंड से दिल का रिश्ता है। भाजपा ने अलग राज्य बनवाया। भाजपा ने देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया जबकि कांग्रेस ने दलित, पिछड़ा आदिवासी को आगे बढ़ने नहीं दिया। मोदी ने कहा झारखंड में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। कोर्ट ने घुसपैठ पर जांच के आदेश दिए। संथाल में आदिवासी की आबादी तेजी से काम हो रही है, लेकिन झामुमो यह मानने को तैयार नहीं है कि यहां घुसपैठ है। जेएमएम के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या के साथ खड़े हैं। यहां बेटियों के साथ अत्याचार बढ़ रहा है। इनके लोग जेएमएम के अंदर घुस गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ की जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

देश की सबसे बेईमान पार्टी कांग्रेस
मोदी ने कहा कि सीता सोरेन को अपने ही परिवार ने अपमानित किया, इसका जवाब झारखंड की जनता देगी। झामुमो आदिवासियों के लिए राजनीति करता है, पर आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या लेकिन इन्हें अपमानित कर हटाया गया। उन्होंने कहा कि इस देश की सबसे बेईमान एक ही पार्टी कांग्रेस है। झामुमो कांग्रेस से भ्रष्टाचार की ट्रेनिंग लेती है। जेएमएम ने जल, जंगल, भूमि सब में भ्रष्टाचार किया। इस सरकार के मंत्री और सांसद के ठिकानों से नोटों के पहाड़ मिलते हैं। ये आपका पैसा था। यह नकली नोट नहीं था। इन्होंने सेना की जमीन तक नहीं छोड़ा। इन्होंने बेरोजगारी भत्ता का वादा किया था, मिला किया? राज्य में एनडीए सरकार बनी तो सभी मामलों की जांच कराऊंगा। भर्ती परीक्षा के नाम पर 15 युवाओं की जान चली गई।सरकार के संरक्षण में नौकरी बेचा जा रहा है।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी