बूथ लेवल पर भाजपा का सदस्यता अभियान, अब तक 9 लाख से अधिक सदस्य बने

भाजपा का सदस्यता अभियान

बूथ लेवल पर भाजपा का सदस्यता अभियान, अब तक 9 लाख से अधिक सदस्य बने

देशभर में यूपी सबसे आगे, क्षेत्रफल की दृष्टि से सदस्य बनने में राजस्थान का दूसरा स्थान।

जयपुर। भाजपा का राजस्थान में सदस्यता अभियान धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। अब तक राज्य में 9 लाख से अधिक सदस्य बन चुके है। अभियान का अभी बूथ लेवल पर सदस्य बनाने का अभियान चल रहा है। यह फेज 30 सितंबर तक चलेगा। 

अभियान के प्रदेश संयोजक  अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पहले फेज के तहत 11 से 17 तक महासंपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान जो बूथ से वंचित रह गए है, उन्हें अप्रोच किया जाएगा। इसके बाद  21 को राष्ट्रीय और 23 सितंबर को प्रदेश स्तर की समीक्षा होगी। इसके बाद एक अक्टूम्बर से सामूहिक सदस्यता अभियान चलेगा। वर्ष 2019 में राजस्थान में 53 लाख तथा  2014 में 80 लाख सदस्य बने थे। 

हर रोज बन रहे करीब दो लाख सदस्य
चतुर्वेदी ने बताया कि राज्य में रोजाना करीब दो लाख सदस्य बन रहे है। प्रधानमंत्री के अभियान शुरू करने के बाद तीन सितंबर को राज्य में अभियान शुरू हुआ था। अभी तक देश मे सवा करोड़ सदस्य बन चुके है।

Post Comment

Comment List

Latest News