पोर्ट ब्लेयर को नाम बदला, अब श्री विजयपुरम नाम से जाना जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

पोर्ट ब्लेयर को नाम बदला, अब श्री विजयपुरम नाम से जाना जाएगा

अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया गया है। अब पोर्ट ब्लेयर श्री विजय पुरम के नाम से जाना जाएगा।

नई दिल्ली। अण्डमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया गया है। अब पोर्ट ब्लेयर श्री विजय पुरम के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी। 

अमित शाह ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि " देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है। इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।"

 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस
घटना की जानकारी मिलते ही रेल्वे पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक क्लीयर करवाया।
फिल्म The Sabarmati Report में दिखेंगे विक्रांत मैसी, मेकर्स ने थिएटर रिलीज़ डेट की अनाउंस
किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप
नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू : दिया कुमारी
जी- 20 की तर्ज पर होगा वैश्विक सहकारी सम्मेलन- 2024 आयोजन
विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाएं सुरक्षा उपाय - ऊर्जा मंत्री
यूक्रेन का रूस पर भूकंप के झटके जैसा हमला, प्रमुख हथियार भंडार को बनाया निशाना