पीएम सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा, 167 करोड़ की नहीं हो रही वसूली

किसानों से राशि वसूली का निर्देश दिया 

पीएम सम्मान निधि में फर्जीवाड़ा, 167 करोड़ की नहीं हो रही वसूली

पीएम सम्मान निधि योजना के तहत 31 दिसंबर 2021 तक राज्य के 77.46 लाख किसानों ने आवेदन किया था।

जयपुर। पीएम सम्मान निधि योजना के तहत 31 दिसंबर 2021 तक राज्य के 77.46 लाख किसानों ने आवेदन किया था, जिनमें से 75.18 लाख किसानों को सहायता राशि मिली। हालांकि, कुछ किश्तों के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और यह पता चला कि 2.5 लाख किसानों ने गलत दस्तावेजों से पैसे प्राप्त किए। इसके बाद केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इन किसानों से राशि वसूली का निर्देश दिया। राज्य सरकार अभी तक इस फर्जीवाड़ी से उठाई गई राशि की वसूली नहीं कर पाई है, जिन लोगों ने फर्जी तरीके से निधि का पैसा उठाया, उनके एड्रेस भी फर्जी सामने आ रहे हैं।

अब तक राज्य सरकार 4 हजार किसानों से 4 करोड़ रुपए की वसूली करने में सफल रही है, लेकिन 167 करोड़ रुपए की राशि अभी भी वसूल करनी बाकी है। रिकवरी प्रक्रिया के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं और कुछ किसानों ने राशि भी जमा कर दी है, लेकिन जिन किसानों ने अभी तक राशि वापस नहीं की है, उनके खिलाफ वसूली के लिए केन्द्र सरकार से पत्राचार किया जा रहा है, ताकि आगामी कदम उठाए जा सकें। यह स्थिति राज्य सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, क्योंकि वसूली की प्रक्रिया में कई प्रशासनिक अड़चनें सामने आ रही हैं। सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव एवं रजिस्ट्रार मंजू राजपाल का कहना है कि जिन लोगों ने गलत तरीके से पैसा उठाया है, उनसे रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन उनके एड्रेस फर्जी मिल रहे हैं, वह लोग ही नहीं मिल रहे हैं, जिनसे वसूली होनी है।

 

Read More जयपुर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई : एक दिन में 103 वाहनों पर कार्रवाई, 32 सीज

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर ‘राजस्थान को जानें’ क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। आईटी...
पैरोल के बीच आसाराम बापू ने बाबा विश्वनाथ के दर पर टेका माथा : वीआईपी व्यवस्था पर उठे सवाल, काफिले के साथ पहुंचे मंदिर
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच जापानी पीएम सनाए ताकाइची का बड़ा फैसला, कहा-नौसैनिक सुरक्षा भेजने की कोई योजना नहीं, कानूनी संरचना के अंदर क्या क्या कदम उठाए जा सकते निर्णय विचाराधीन 
बीसलपुर बांध से सिंचाई का पानी बंद, 98 दिनों तक मिला किसानों को पानी
बिहार राज्यसभा चुनाव: जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच किया मतदान, राजग की जीत का दावा
फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब