युवा दिवस समारोह के साथ स्पोर्ट्स वीक का समापन

रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया

युवा दिवस समारोह के साथ स्पोर्ट्स वीक का समापन
एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनीपार्क में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट्स वीक का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनीपार्क में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट्स वीक का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां देकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और धर्म जागरण समन्वय में अखिल भारतीय विधि प्रमुख राम प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जनकल्याण संस्थान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर जेपी शर्मा और एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम प्रसाद ने कहा कि आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के नक्शे कदमों पर चलना चाहिए और अपना लक्ष्य तय करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए और जब तक लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर ले तब तक रुकना नहीं चाहिए। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रबंध कार्यकारिणी सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने विवेकानंद की जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर जेपी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में विवेकानंद को अपनाना चाहिए और उनके शिक्षा आदर्श के साथ पढ़ाई करने का प्रयास करना चाहिए।

एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. प्रमिला दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में स्पोर्ट्स वीक में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पारीक प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष बजरंगलाल पारीक, उपाध्यक्ष एनके पारीक, सयुंक्त सचिव गौरव पारीक, पारीक महासभा अध्यक्ष केके पारीक, सदस्य भगवती प्रसाद पारीक सहित सभी पारीक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया।...
व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट