चीन ने 7 अमेरिकी कंपनियों पर लगाया बैन, अविश्वसनीय इकाई सूची में डाला

निवास अवधि को रद्द कर दिया जाएगा

चीन ने 7 अमेरिकी कंपनियों पर लगाया बैन, अविश्वसनीय इकाई सूची में डाला

चीन के ताइवान क्षेत्र को हथियार बेचने के लिए सात अमेरिकी कंपनियों को अविश्वसनीय इकाई सूची में डालकर इन कंपनियों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है।

बीजिंग। चीन के ताइवान क्षेत्र को हथियार बेचने के लिए सात अमेरिकी कंपनियों को अविश्वसनीय इकाई सूची में डालकर इन कंपनियों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय (एमओसी) ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय अविश्वसनीय इकाई सूची कार्य तंत्र की ओर से कानूनों और विनियमों के अनुसार लिया गया है, तथा साथ ही, इन अमेरिकी कंपनियों पर कुछ प्रतिबंधक उपायों का भी खुलासा किया गया है, जिन्हें लागू किया जाएगा। 

प्रतिबंधित कंपनियां इंटर-कोस्टल इलेक्ट्रॉनिक्स, सिस्टम स्टडीज एंड सिमुलेशन, आयरनमाउंटेन सॉल्यूशंस, एप्लाइड टेक्नोलॉजीज ग्रुप, एक्सिएंट, एंडुरिल इंडस्ट्रीज और मैरीटाइम टैक्टिकल सिस्टम हैं। मंत्रालय के अनुसार इन कंपनियों को चीन से संबंधित आयात या निर्यात गतिविधियों में शामिल होने और चीन के भीतर नए निवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है।

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि इन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को चीन में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और चीन में उनके मौजूदा कार्य परमिट तथा निवास अवधि को रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, इन व्यक्तियों को कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। 

सूची में सात कंपनियों को शामिल करने के बारे में मीडिया की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में, मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका हाल ही में चीन के ताइवान क्षेत्र में लगातार हथियारों की बिक्री में शामिल रहा है, जो एक-चीन सिद्धांत को गंभीर रूप से कमजोर कर रहा है और हथियारों की बिक्री ने अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन किया है, जिससे ताइवान क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता पर खतरा पैदा हुआ है।

Read More अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और एलन मस्क के बीच लड़ाई, डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में छिड़ी जंग

 

Read More मानवता के खिलाफ अपराध का मामला : फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने जारी किया था वारंट

Read More हाईजैक प्रकरण खत्म : 33 बीएलए विद्रोहियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सरकार ने भेजे 200 ताबूत 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर