अमेरिका में हत्यारे को फायरिंग दस्ते ने दिया मृत्युदंड : 15 वर्षों में यह अपनी तरह की पहली मौत की सजा, घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का विकल्प चुन सकता है कैदी

तीन लोगों की फायरिंग स्क्वाड ने गोली मारकर उसे मौत की सजा दी

अमेरिका में हत्यारे को फायरिंग दस्ते ने दिया मृत्युदंड : 15 वर्षों में यह अपनी तरह की पहली मौत की सजा, घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का विकल्प चुन सकता है कैदी
शाम 6:05 बजे तीन लोगों की फायरिंग स्क्वाड ने गोली मारकर उसे मौत की सजा दी। शाम 6:08 बजे एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वाशिंगटन। अमेरिका में हत्या के एक दोषी को फायरिंग दस्ते ने मृत्युदंड दिया। दक्षिण कैरोलिना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 15 वर्षों में यह अपनी तरह की पहली मौत की सजा है। दक्षिण कैरोलिना सुधार विभाग ने एक बयान में कहा कि ब्रैड कीथ सिगमन की मौत की सजा आज रात को एस.सी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार और राज्य के कानून के अनुसार पूरी की गई। शाम 6:05 बजे तीन लोगों की फायरिंग स्क्वाड ने गोली मारकर उसे मौत की सजा दी। शाम 6:08 बजे एक चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिगमोन को 2001 में अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता डेविड और ग्लेडिस लार्के की बेसबॉल के बल्ले से हत्या करने और फिर उसका (प्रेमिका का) अपहरण करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। कैदी ने गोली से मरने का विकल्प चुना था। स्थानीय कानूनों के अनुसार जिस व्यक्ति को मृत्युदंड की सजा सुनायी जाती है, वह घातक इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का भी विकल्प चुन सकता है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस