इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री

सौदे की अनुमानित लागत 30 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर 

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री

अमेरिका ने इटली को 100 जेएएसएसएम मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 30.1 करोड़ डॉलर है। यह बिक्री इटली की सुरक्षा और नाटो सहयोग को मजबूत करेगी। मिसाइलें एफ-35 विमानों में इस्तेमाल होंगी। सौदे में परीक्षण उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और लॉजिस्टिक सेवाएं भी शामिल हैं और ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन होगा।

वाशिंगटन। अमेरिका ने आकाश से धरती पर मार करने वाली ज्वाइंट एयर-टू-सरफेस स्टैंडऑफ (जेएएसएसएस) मिसाइलों और उनसे संबंधित उपकरणों को इटली को बेचने पर सहमति जताई। इस सौदे की अनुमानित लागत 30 करोड़ 10 लाख अमेरिकी डॉलर है।  

अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) ने एक बयान में कहा- स्टेट डिपार्टमेंट ने इटली सरकार को विस्तारित रेंज वाली जेएएसएसएस मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की संभावित विदेश सैन्य बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस बारे में कांग्रेस को आवश्यक सूचना भेज दी गई है।

इटली सरकार ने अमेरिका से विस्तारित रेंज की 100 जेएएसएसएम मिसाइलें खरीदने का अनुरोध किया है, जिनकी अनुमानित कुल लागत 30 करोड़ 10 लाख डॉलर है। डीएससीए ने कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश नीति लक्ष्यों और राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी, क्योंकि इससे यूरोप में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति में योगदान देने वाले नाटो सहयोगी इटली की सुरक्षा मजबूत होगी।

यह बिक्री इटली की क्षमता बढ़ाएगी, जिससे वह मौजूदा और भविष्य के खतरों का बेहतर सामना कर सकेगा। इन उन्नत, लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का इटली एफ35 जैसे अपने लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल कर पाएगा। एजेंसी ने उम्मीद जताई कि इटली इन उपकरणों और सेवाओं को अपनी सेना में आसानी से शामिल कर लेगा और यह बिक्री क्षेत्र के मौलिक सैन्य संतुलन को नहीं बदलेगी।

Read More ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि

अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, बिक्री में कई अन्य गैर-मिसाइल उपकरण भी शामिल होंगे, जैसे जेएसएसएम से जुड़े परीक्षण उपकरण, कंटेनर, 'स्पेयर और रिपेयर पार्ट', तकनीकी और 'लॉजिस्टिक सेवाएँ। इस बिक्री का मुख्य ठेकेदार फ्लोरिड़ा के ऑरलैंडो स्थित लॉकहीड मार्टिन कंपनी होगी।

Read More डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देना चाहती है मचाडो, नोबेल इंस्टीट्यूट ने किया स्पष्ट 

 

Read More क्या चीनी सरकार में होने वाला है बड़ा खेला? बदले कई देशों में अपने राजदूत? समाने आई चौकाने वाली वजह

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा