अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और एलन मस्क के बीच लड़ाई, डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में छिड़ी जंग

रुबियो ने कसा व्यंग्य

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और एलन मस्क के बीच लड़ाई, डोनाल्ड ट्रंप की कोर टीम में छिड़ी जंग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एलन मस्क के बीच तीखी नोकझोंक की खबरों को लेकर टिप्पणी की है

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को विदेश मंत्री मार्को रुबियो और एलन मस्क के बीच तीखी नोकझोंक की खबरों को लेकर टिप्पणी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस मामले को लेकर ट्रंप ने पोस्ट किया, एलन और मार्को के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। इसके अलावा कोई भी बयान फर्जी खबर है। ट्रंप को यह सफाई न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद देनी पड़ी।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान, प्रशासन के खर्च-कटौती प्रमुख मस्क ने स्टेट डिपार्टमेंट में अहम स्टाफ कटौती को लागू करने में नाकाम रहने के लिए रुबियो की आलोचना की। मस्क ने कथित तौर पर रुबियो पर किसी को भी नहीं निकालने का आरोप लगाया।

रुबियो ने कसा व्यंग्य
इसके जवाब में रुबियो ने कथित तौर पर बताया कि 1,500 से ज्यादा स्टेट डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हाल ही में बायआउट के जरिए समय से पहले रिटायरमेंट का विकल्प चुना है। उन्होंने व्यंग्यात्मक ढंग से मस्क से पूछा कि क्या वह चाहते हैं कि उन कर्मचारियों को फिर से काम पर रखा जाए ताकि उन्हें दोबारा निकाल दिया जाए।

ट्रंप ने बहस की खबरों पर दिया जवाब
सीएनएन के अनुसार, ट्रंप से जब कथित बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावों को खारिज करते हुए कहा, कोई झड़प नहीं हुई, मैं वहां मौजूद था। एलन और मार्को का रिश्ता बहुत अच्छा है और वे दोनों शानदार काम कर रहे हैं। ट्रंप ने संघीय नौकरियों में कटौती पर अपने प्रशासन की रणनीति का भी बचाव किया, तथा फेडरल वर्क फोर्स को कम करने में हथौड़े के बजाय स्केलपेल के इस्तेमाल की बात कही। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कुछ कैबिनेट सदस्यों ने नौकरी में कटौती के लिए मस्क के नजरिए के बारे में व्हाइट हाउस के समक्ष चिंता व्यक्त की थी। मस्क की अध्यक्षता में सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) ने जब से जनवरी के अंत में अपना काम शुरू किया है, तब से 30,000 से अधिक अमेरिकी संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि लगभग 75,000 संघीय कर्मचारियों ने बायआउट योजना को स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत स्थगित इस्तीफे के बदले आठ महीने का वेतन देने की पेशकश की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा  सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘धड़क 2’ के लिए मिला पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को...
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : मंदिर का धन केवल भगवान का, कोर्ट ने कहा- इसका इस्तेमाल बैंक बचाने में नहीं किया जा सकता
दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : 65 वर्षीय महिला और 5 वर्षीय नाती की घर में घुसकर निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोटा दक्षिण वार्ड 26: नालियों में गंदगी और मनमर्जी के स्पीड ब्रेकर बने आमजन की परेशान