हाईजैक प्रकरण खत्म : 33 बीएलए विद्रोहियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सरकार ने भेजे 200 ताबूत 

उपग्रह फोन से कर रहे हैंडलरों से बात

हाईजैक प्रकरण खत्म : 33 बीएलए विद्रोहियों को मार गिराया, पाकिस्तानी सरकार ने भेजे 200 ताबूत 

पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में बुधवार रात करीब 9.30 बजे पाक सेना ने दावा किया कि हाईजैक प्रकरण खत्म हो गया है

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक मामले में बुधवार रात करीब 9.30 बजे पाक सेना ने दावा किया कि हाईजैक प्रकरण खत्म हो गया है, उसने बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर बीएलए के 33 लड़ाकों को मार गिराया है और सभी बंधकों को रिहा करवा लिया है। वहीं इससे पूर्व बीएलए ने शाम 8 बजे दावा किया कि उसने अब भी 150 लोगों को बंधक बना रखा है। उसने अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों और बंधकों को मार दिया है। बीएलए ने शाम 8 बजे एक बयान जारी कर बताया कि उसने पिछले 1 घंटे में 50 बंधकों को मारा दिया है। इससे पहले बुधवार सुबह लड़ाई में 10 सैनिक मारे गए थे, जबकि मंगलवार को 40 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की थी।

आत्मघाती जैकेट पहने विद्रोही 
इससे पूर्व पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने कहा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एयरफोर्स और सेना के जवान बलूच लड़ाकों को घेरे हुए हैं। विद्रोही विस्फोटक से लदे आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं, इससे बाकी बंधकों को रिहा कराने में मुश्किल हो रही है। वे इन्हें मानव शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

सरकार ने भेजे 200 ताबूत 
इससे पहले बुधवार दोपहर को पाकिस्तानी सरकार ने बलूचिस्तान के क्वेटा में 200 ताबूत भेजे थे, जिसके लिए दावा किया था कि यह प्रोटोकॉल के तहत भेजे गए हैं।

उपग्रह फोन से कर रहे हैंडलरों से बात
हमलावर अंतरराष्ट्रीय हैंडलरों, जिसमें अफगानिस्तान में एक मास्टरमाइंड शामिल है, के साथ संवाद करने के लिए उपग्रह फोन का उपयोग कर रहे थे और महिलाओं और बच्चों को मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहे थे, जिससे अभियान में अत्यधिक सावधानी बरती गई।

Read More किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

ट्रेन सेवा तीन दिन के लिए निलंबित 
इस बीच, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि क्वेटा से देश के अन्य हिस्सों में चलने वाली बोलन मेल और जाफर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बोलन में जाफर एक्सप्रेस पर हुए हमले के बाद ट्रेन सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि क्वेटा से चमन जाने वाली यात्री ट्रेन अभी तक नहीं चली है।

Read More अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र