कैफे मालिक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाया, पत्नी से तलाक और बिजनेस को लेकर था झगड़ा

 पुनीत ने मरने से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो फिलहाल पुलिस के पास है।

कैफे मालिक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाया, पत्नी से तलाक और बिजनेस को लेकर था झगड़ा

40 वर्षीय पुनीत खुराना अपने घर में बेसुध मिले थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नई दिल्ली। दिल्ली में बेंगलुरु के एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्म हत्या जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली के मॉडल टाउन में रहने वाले कैफे के मालिक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुनीत के परिजनों ने पुनीत की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जबकि पुनीत का फोन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुनीत और उनकी पत्नी के बीच कैफे को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुनीत तलाक लेने वाले थे।  पुनीत ने मरने से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो फिलहाल पुलिस के पास है।

पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया 
पुलिस के मुताबिक 40 वर्षीय पुनीत खुराना अपने घर में बेसुध मिले थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुनीत के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस ने पुनीत की पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

वीडियो में पत्नी मांग रही पैसा
पुनीत की शादी 2016 में हुई थी। पुनीत ने जो वीडियो बनाया है उसमें दोनों को बिजनेस प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि खुराना की पत्नी फोन पर कह रही है कि हम तलाक ले रहे हैं लेकिन मैं अभी भी बिजनेस पार्टनर हूं, आपको मेरा बकाया पैसा चुकाना होगा।

पुनीत की पत्नी ने टॉर्चर किया
मृतक पुनीत की बहन का आरोप है कि आरोपी महिला और उसके परिवार ने टॉर्चर किया। करीब 59 मिनट की एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें पुनीत ने अपने साथ हुए अत्याचार को बताया है। महिला ने पुनीत का सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक कर लिया था।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

वायरल हुआ था अतुल सुभाष का वीडियो
गौरतलब है कि कुछ ऐसा ही केस बेंगलुरु के टेक्निकल इंजीनियर अतुल सुभाष का भी है। अतुल ने दिसंबर में आत्महत्या कर ली थी। अतुल के वायरल हुए आखिरी वीडियो के मुताबिक उसने पत्नी निकिता और उसके परिवार के कारण आत्महत्या की है। उन्होंने 24 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

Read More फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा-अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इंडिया का विशेष स्थान, आने वाला कल भारत का, हर पक्ष से कर सकता है बात

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत ईरान के 'खारग द्वीप' पर अमेरिका ने किया हमला: फौजी ठिकानों को बनाया निशाना, लेबनान में 12 चिकित्साकर्मियों की मौत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि 'खारग द्वीप' पर ईरानी सैन्य ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया...
चुनाव आयोग आज करेगा पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया
टेक एनर्जीया इंडस्ट्री समिट-2026 का आयोजन : वक्ताओं ने उद्योग और तकनीक के भविष्य पर विचार किए साझा, उत्पादों और सेवाओं का किया प्रदर्शन
अपहरण के मामले का 8 घंटे में खुलासा : नाबालिग बालिका को अगवा करने वाला गिरफ्तार, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी बच्ची
पश्चिम एशिया संकट का एयरलाइंस पर असर: एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
ऑस्कर 2026 : ट्रंप के 'यात्रा प्रतिबंध' के कारण फिलीस्तीनी अभिनेता मोताज मल्हीस नहीं जा पायेंगे समारोह में, मानवाधिकार संगठनों ने पक्षपातपूर्ण राजनीति दिया करार
सीबीएसई का बड़ा फैसला: ईरान युद्ध के मद्देनजर पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, जल्द जारी होगा नया कार्यक्रम