विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक

हिडन फीस का खेल

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक

बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ 1 फ्री’, फेक रिव्यू, छिपी फीस और मुश्किल सब्सक्रिप्शन कैंसिलेशन आम चालें हैं। आकर्षक पैकेजिंग में कम मात्रा, इन्फ्लुएंसर प्रचार और क्रेडिट कार्ड का मायाजाल भी उपभोक्ताओं को लुभाकर नुकसान पहुंचाते हैं। सतर्क रहना ही बचाव है।

जयपुर। क्या आपको मालूम है कि कुछ सुनहरे और आकर्षक दिखने वाले तरीकों से ही आम उपभोक्ताओं को फंसाया जाता है। जैसे आटा सामान्य होता है, लेकिन उस पर आॅर्गेनिक या मल्टीग्रेन लिख दिया जाता है। ऐसा ही दो के साथ एक फ्री का मामला है। लेकिन बाजार में ये दस बातें ऐसी हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को फंसाया जाता है। जैसे क्रेडिट कार्ड लेना तो आसान है, लेकिन बंद करवाना मुश्किल। बैंक बहुत बार बहुत छोटा एमाउंट नाहक काट लेते हैं, लेकिन करोड़ों उपभोक्ताओं में से कम को ही पैसा कटने का खयाल रहता है।

हिडन फीस का खेल

सामने दाम कम दिखाया जाता है, लेकिन बाद में प्रोसेसिंग, कन्वीनियंस या सर्विस चार्ज जोड़ दिए जाते हैं।

विज्ञापन कुछ, सामान कुछ

Read More जयपुर रेंज पुलिस की अनोखी पहल: क्यूआर कोड से जान पाएंगे दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’, आईजी प्रकाश ने की आमजन से ब्लैक स्पॉट के पास वाहन की धीमी गति रखने की अपील

ऑफर में सस्ता प्रोडक्ट दिखाकर ग्राहक को बुलाया जाता है, फिर महंगा या अलग प्रोडक्ट थमाया जाता है।

Read More गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

फेक रिव्यू का जाल

Read More Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 

नकली रेटिंग और झूठे रिव्यू देकर प्रोडक्ट को भरोसेमंद दिखाया जाता है।

सब्सक्रिप्शन ट्रैप

फ्री ट्रायल या आसान साइन-अप के बाद आॅटो-डिडक्शन शुरू हो जाता है, लेकिन कैंसिल करना मुश्किल बना दिया जाता है।

डार्क पैटर्न की चाल

ऐप और वेबसाइट ऐसी डिजाइन की जाती हैं कि ग्राहक जल्दबाजी, दबाव या भ्रम में खरीद कर ले।

इन्फ्लुएंसर और सेलिब्रिटी का भ्रम

बड़े चेहरे किसी प्रोडक्ट का प्रचार करते हैं, जिससे उपभोक्ता उसे बिना जांचे-परखे सच मान लेता है।

साइंटिफिक और हेल्थ क्लेम्स का धोखा

क्लिनिकली प्रूवन’, ‘100% सेफ’, ‘डॉक्टर रिकमेंडेडजैसे दावे अक्सर बिना पुख्ता आधार के किए जाते हैं।

नुकसान को फायदा बनाकर परोसना

आमतौर पर हेल्थ, एग्रीकल्चर, व्हीकल, हाउस लोन आदि के इन्श्योरेंस में नुकसान को फायदा बना कर परोसा जाता है।

पैक वही, माल कम

पैकेजिंग आकर्षक होती है, लेकिन क्वांटिटी कम निकलती है; ग्राहक दाम देखता है, मात्रा नहीं।

क्रेडिट कार्ड का मायाजाल और आम उपभोक्ताओं को लालच परोसना

क्रेडिट कार्ड लेना तो आसान है, लेकिन इसे बंद करवाने में पसीने छूट जाते हैं। इसी तरह कंपनियां और भी कई कार्ड जारी करती हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण