तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके

लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं

तेज गर्मी के साथ मटकों की बढ़ी मांग : मिट्टी की खुशबू और शीतल अहसास, ठंडे पानी के लिए लोग खरीद रहे मटके

जयपुर में बढ़ती गर्मी के साथ मिट्टी के मटकों की मांग तेज हो गई है। पीतल फैक्ट्री के पास सड़कों किनारे सजे मटके लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। ठंडा, प्राकृतिक और सेहतमंद पानी पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मटके खरीद रहे हैं। मिट्टी की सोंधी खुशबू और शीतल पानी गर्मी में खास राहत दे रहा है।

जयपुर। शहर में बढ़ती गर्मी के साथ ही मिट्टी के मटकों की मांग तेज हो गई है। शहर में पीतल फैक्ट्री के पास सड़क किनारे सजे मिट्टी के मटकों की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। गर्मी के बीच ठंडे पानी के लिए लोग मटके खरीद रहे हैं। मटके के पानी में मिटटी की खुशबू अनोखा अहसास देती है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मटके खरीदने पहुंच रहे हैं।

तापमान बढ़ने के साथ ही मटकों की बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। लोग मटके का प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वास्थ्य के लिए बेहतर पानी पसंद कर रहे हैं। मटके के पानी में मिट्टी की हल्की खुशबू और उसका शीतल अहसास लोगों को खास तौर पर आकर्षित करता है। गर्मी के मौसम में घरों, दुकानों और कार्यालयों में मटकों का उपयोग बढ़ जाता है। बाजारों में छोटे-बड़े और डिजाइनदार मटके भी उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं।

Tags: increased

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण