नहरी क्षेत्र को नहीं मिल रहा सिंचाई का पूरा पानी, किसानों ने फसलों के लिए पूरा पानी देने की उठाई मांग  

पोंग डेम का लेवल 1224 फीट है 

नहरी क्षेत्र को नहीं मिल रहा सिंचाई का पूरा पानी, किसानों ने फसलों के लिए पूरा पानी देने की उठाई मांग  

इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा, गंग कैनाल परियोजना में रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पूरा पानी नहीं मिल रहा है।

जयपुर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना, भाखड़ा, गंग कैनाल परियोजना में रबी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पूरा पानी नहीं मिल रहा है, जबकि वर्तमान में पोंग डेम का लेवल 1224 फीट है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से किसानों ने फसलों के लिए पूरा पानी देने की मांग उठाई है। साथ ही सरहिन्द फीडर में जनवरी माह में ली जा रही नहर बंदी स्थगित करवाने का भी आग्रह किया है। 

वहीं, दूसरी ओर किसानों की मांग पर जल संसाधन मंत्री ने हरिके बैराज से नहरी तंत्र के अवलोकन के लिए, पंजाब के मुख्यमंत्री से संपर्क करने, सरहिन्द फीडर नहरी क्षेत्र का दौरा करने व रबी फसल के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सिंचाई खालों के लिए बजट जारी करने के एमओबी के अंतर्गत शेष निर्माण कार्यों के लिए अवधि बढ़ाने पर भी सरकार विचार कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी हाल ही में जल संसाधन मंत्री से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया था।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल