सावधान कोरोना से मौत का आंकड़ा फिर बढ़ा, INDIA में 20 लोगों की मौत, सर्वाधिक 15 केरल में

पंजाब में तीन, मिजोरम और महाराष्ट्र में एक-एक कोविड मरीज की मौत

सावधान कोरोना से मौत का आंकड़ा फिर बढ़ा, INDIA में 20 लोगों की मौत, सर्वाधिक 15 केरल में

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी से 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से केरल में सबसे अधिक 15 लोगों की, उसके बाद पंजाब में तीन, तथा मिजोरम और महाराष्ट्र में एक-एक कोविड मरीज की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में एक अरब 89 करोड़ 41 लाख 68 हजार 295 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3157 नये मरीज सामने आये हैं। वहीं इस दौरान 2,911 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 41 हजार 887 मरीज कोविड से उबर चुके हैं। वहीं इस बीमारी से 20 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 523889 हो गया है।  इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत,  रिकवरी रेट 98.74 फीसदी तथा मृत्यु दर 1.22 फीसदी है।

बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये मामलों में तेजी के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इनमें कमी दर्ज की गयी है। राजधानी में सक्रिय मामले 253 घटकर 5744 रह गए। वहीं 1329 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 1853717 पर पहुंच गया, मृतकों की संख्या 26,175 पर स्थिर हैं।

हरियाणा में सक्रिय मामले पांच बढ़कर 2501 हो गये हैं। इस दौरान 434 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 980306 हो गयी। जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,619 पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 51 घटकर 2779 हो गए है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 286 बढ़कर 6470116 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में 21 की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा 69068 पर पहुंच गया है।

कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 35 बढ़कर 1815 हो गयी, जबकि 76 लोगों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त लोगों की संख्या 3905920 हो गयी है। मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40102 हो गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 34 बढ़कर 1621 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 159  लोग महामारी से उबरे और स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2049679 हो गयी। इस दौरान मृतकों की संख्या 23,508 पर स्थिर रही।

महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामले 21 बढ़कर 1016 हो गये हैं। राज्य में 70 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7729133 हो गयी। यहां मृतकों का आंकड़ा 147844 हो गया है।मिजोरम में सक्रिय मामले 193 घटकर 475 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 255 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस  महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 226384 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 697 हो गया है।

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में नौ सक्रिय मामले बढ़कर 505 हो गया हैं। यहां इस दौरान 49 लोगों के कोरोना मुक्त होने के बाद महामारी से उबरने वालों की कुल संख्या 3415489 हो गये, जबकि मरने वालों की संख्या 38,025 पर बरकरार है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले आठ बढ़कर 405 हो गये तथा कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,202 पर पहुंच गया है। राज्य में संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 19 बढ़कर 1996733 हो गयी है। तेलंगाना में सक्रिय मामले पिछले 24 घंटों में राज्य में 331 हो गये हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर  स्थिर है। राज्य में कोरोना मुक्त लोगों का आंकड़ा 787630 पर जा पहुंचा है।

पंजाब में इस दौरान कोरोना के आठ सक्रिय मामले घटकर 183 हो गया  हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 741712  हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 17,751 हो गया है। राजस्थान  में कोरोना के सक्रिय मामले 51 बढ़कर 431 हो गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 1273798 हो गयी है  तथा मृतकों का आंकड़ा 9,552 पर स्थिर है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 19 बढ़कर 190 हो गये। राज्य में  इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में चार का इजाफा होने से यह 1030589 पर पहुंच गयी है जबकि अभी तक 10735 लोगों की इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मौत हो  चुकी है। गुजरात में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11 घटकर 111 जा पहुंची है। पिछले 24 घंटों में यहां 27 लोगों के स्वस्थ्य होने से महामारी से उबरने वालों की संख्या 1213320 हो गयी है। मृतकों की संख्या 10,943 पर स्थिर है। आंध्र प्रदेश में इस समय 34  सक्रिय मामले हैं। राज्य  में इस जानलेवा  वायरस को मात देने वालों की संख्या 2304939 है, जबकि मृतकों की संख्या 14,730 पर स्थिर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान  दूसरे फेज की आधा दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस का अधिक मतदान कराने का प्लान 
पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों की टीम को खासकर शहरी क्षेत्रों में अधिक लोगों तक पहुंचकर वोट डलवाने का प्लान...
प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन